Categories: News-Headlines

देश का सड़क नेटवर्क 2024 तक अमेरिका के बराबर हो जाएगा: नितिन गडकरी

सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2024 तक देश की सडकें अमरीका की सडकों जैसी होंगी। उन्‍होंने कहा कि सडक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से पर्यटन और कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढेंगे।

सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए आज लोकसभा में अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में नितिन गडकरी ने लेह, लद्दाख और श्रीनगर में चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि यह साल समाप्‍त होने से पहले सडक मार्ग से श्रीनगर से मुम्‍बई की यात्रा 20 घंटे में की जा सकेगी। नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में चेन्‍नई से बेंगलूरू भी दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

उन्‍होंने बताया कि दक्ष लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे में वृद्धि के लिए देश भर में 22 नये राजमार्ग गलियारे बनाए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि नई सडके बनाने के लिए जिन पेडों को काटा जाएगा, उनके प्रतिरोपण के लिए हजारों ठेकेदारों को रखा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अगर किसी विशेष स्‍थान पर दो बार दुर्घटनाएं होती हैं, तो उसे ब्‍लैक स्‍पॉट घोषित कर दिया जाएगा और जिला प्रशासन को उपाय करने के लिए कहा जाएगा। नितिन गडकरी ने आश्‍वासन दिया कि दो साल के भीतर इलैक्ट्रिक वाहनों के दामों में भारी कमी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.