Categories: News-Headlines

देशभर में आज रामनवमी श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रामनवमी का पर्व आज देश भर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्री राम के जन्‍मदिवस के रूप में मनाया जाता है। अयोध्‍या में रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के बाद वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं। वहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

अयोध्या के सरयू तट पर आज आस्था, श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। देश भर से आये लाखों श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कर सभी प्रमुख मंदिरों की ओर राम जन्मोत्सव के पारम्परिक आयोजनों में शामिल होने जा रहे हैं, तो स्थान-स्थान पर लगे एलईडी स्क्रीन के पास राम लला की ललाट पर होने वाले सूर्य तिलक को देखने के लिए एकत्र हो रहे हैं, राम जन्म भूमि परिसर में स्थित राम लला को आज स्नान और इत्र लेपन के बाद स्वर्ण और रजत बूटी अंकित नए वस्त्र धारण कराकर उन्हें पुष्प – मालाएं अर्पित की गईं। इसके बाद दोपहर बारह बजकर सोलह मिनट पर जन्मोत्सव काल में राम लला के सूर्य तिलक होते ही 56 प्रकार के व्यंजन, धनिया पंजीरी,पंचामृत,सभी प्रकार के फल और मिठाइयों का भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

The post देशभर में आज रामनवमी श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.