Categories: News-Headlines

दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 के पहले दिन भारतीय खेल प्राधिकरण और प्रीतम सिवाच की टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की

हरबिंदर सिंह अर्जुन पुरस्‍कार विजेता 1964, और ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता (ट्रिपल ओलंपियन) तथा देवेश चौहान अर्जुन पुरस्‍कार विजेता और डबल ओलंपियन ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में ट्रॉफियों के अनावरण के साथ-साथ दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 का उद्घाटन किया।

आज कुल दो मैच खेले गए, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण ‘ए’ टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 13-0 से और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 11-0 गोल से हराया।

हरबिंदर सिंह ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और जो हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं, दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा महिला हॉकी लीग का आयोजन करना एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इन खेलो इंडिया लीग से देश को ऐसे होनहार खिलाड़ी प्राप्‍त होंगे जो भारत के लिए खेलेंगे और ओलंपिक में पदक भी जीतेंगे।

उन्‍होंने कहा कि मैं इस साल और पिछले साल अंडर-21 और अंडर-16 श्रेणियों में आयोजित पिछली दो महिला खेलो इंडिया लीग को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण को बधाई देता हूं। मैं सभी भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर देवेश चौहान एक विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिन्‍होंने दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्‍होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार खेलो इंडिया लीग के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए व्‍यापक अवसर प्रदान कर रही है। अब यह प्रत्‍येक खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह कड़ी मेहनत करे और देश के लिए खेलने के अपने सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करे।

इस अवसर पर पीयूष दुबे (हॉकी के लिए भारत के उच्च कार्य प्रदर्शन प्रबंधक) भी उपस्थित थे, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे हैं। नेशनल स्टेडियम के प्रशासक दिलीप सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

50 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.