दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इन संस्थानों को पहली सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जाएगा।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निर्देश दिया है कि सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित की जाएं। आपात स्थिति के लिए स्कूल और संस्थानों के परिसर में क्वारंटीन कक्ष का उपलब्ध होना अनिवार्य होगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। कक्षाओं, भोजनावकाश, प्रवेश और निकास द्वार पर भीड़ से बचने के लिए अंतराल का पालन किया जाना चाहिए। सुबह और शाम की पालियों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर होगा।
दिल्ली में कल कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए, 36 लोग कोरोना से ठीक हुए और 1 मौत हुई। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 375 है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment