Categories: News-Headlines

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 24 घंटे सेवाएं देने वाले 32 और दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आज मंजूरी दी

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 24 घंटे सेवाएं देने वाले 32 और दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आज मंजूरी दे दी है। ये सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड, बिजनेस और प्रोविजन स्टोर श्रेणी के हैं। सरकार का कहना है कि इस पहल से शहर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने को लेकर दिल्ली के श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष प्रस्ताव रखा था।

श्रम विभाग ने बताया कि मंजूरी पाने वाले सभी व्यवसायियों को दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास भेजा गया है।

श्रम विभाग ने बताया कि इस पहल के तहत उन्हें 52 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 20 आवेदनों को अधूरा पाये जाने पर रद्द किया गया। राजधानी में 24 घंटे सेवाएं देने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या अब बढ़कर 667 हो गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.