दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
सुबह आठ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 116 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
मौसम कार्यालय ने बताया कि शहर में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment