दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बुधवार से वापसी शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी हुई है।
वर्ष 1975 के बाद से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की यह दूसरी सबसे देरी से वापसी है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर के जेनमनी के अनुसार, 2019 में उत्तर पश्चिम से मॉनसून की वापसी नौ अक्टूबर से शुरू हुई थी।
उत्तर पश्चिमी भारत से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू होती है। दिल्ली से इसकी वापसी तीन से चार दिन में हो जाएगी। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के गुजरात के हिस्सों से वापस हो चुका है।
मौसम विभाग ने कहा, “गुजरात के कुछ और हिस्सों, पूरे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के लौटने की स्थिति बन रही है।”
देश में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के चार महीनों के मौसम के दौरान जून से सितंबर तक “सामान्य” बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में बारिश लाने वाले उत्तर पूर्वी मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है।
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment