राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और यह स्थिति अगले दो दिन रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग (IMD) ने सुबह शहर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।
सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमन के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन उमस भी बढ़ गई।
‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि उच्च आर्द्रता तथा उच्च तापमान के कारण अलग-अलग जगहों पर संवहनी बादल बनते हैं, जिससे थोड़ी-थोड़ी बारिश होती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में पिछले दो दिन से ऐसा ही हो रहा है।
पलावत ने कहा कि उत्तरी भारत में 18 जुलाई से बारिश के जोर पकड़ने की संभावना है।
सफदरजंग वेधाशाला में एक जून से मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में औसतन 149.7 मिमी बारिश होती है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment