Categories: News-Headlines

दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने तथा भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली और इससे सटे राज्यों के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार रात तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली में रविवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.