Categories: News-Headlines

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला टीम की जर्सी का किया अनावरण, डीपी वर्ल्ड बना टाइटल पार्टनर

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी टाटा विमेंन्स प्रीमीयम लीग (WPL) 2024 के लिए अपनी महिला टीम की जर्सी का अनावरण कर दिया है। साथ ही डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की आपस में दीर्घकालीन साझेदारी की घोषणा हुई है। स्मार्ट एंड-टु-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड अब WPL 2024 से दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम की टाइटल पार्टनर होगी। इस साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स के साथ डीपी वर्ल्ड के संबंधों को मजबूती मिलेगी।

भारत में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए कई पहल एवं प्रयास किए गए हैं। डीपी वर्ल्ड में हम इस साझेदारी के माध्यम से क्रिकेट में प्रतिभाओं को निखारने के लिए निवेश कर रहे हैं। क्रिकेट की इन प्रतिभाओं ने खेल के लिए अपनी प्रतिभा, दृढ़ता एवं जोश को लगातार प्रदर्शित किया है। वर्तमान समय में डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम के साथ ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में जुड़ी है और इस साझेदारी को महिला टीम के लिए विस्तार देने का हमें गर्व है। हम इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों के प्रति समर्पित हैं।

नई साझेदारी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ सुखविंदर सिंह ने कहा, ‘महिला टीम की टाइटल पार्टनर के रूप में डीपी वर्ल्ड को अपने साथ जोड़ने की दिल्ली कैपिटल्स को खुशी है। महिलाओं के खेल के प्रति डीपी वर्ल्ड की प्रतिबद्धता सराहनीय है और इस साझेदारी से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं हो सकता है। हमारी आईपीएल टीम के साथ सफल साझेदारी के बाद यह गठजोड़ एक स्वाभाविक प्रक्रिया से हुआ गठजोड़ है। हम आगामी सीजन की शुरुआत स्टाइल के साथ करने के लिए तैयार हैं और ऐसे में यह साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स और डीपी वर्ल्ड दोनों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है।’

डीपी वर्ल्ड सबकॉन्टिनेंट के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, लॉजिस्टिक्स अश्वनी नाथ ने कहा, ‘महिला टीम के टाइटल पार्टनर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हम रोमांचित अनुभव कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षां में महिला क्रिकेट में बड़े बदलाव हुए हैं। अब इससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ी एवं प्रशंसक जुड़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम में खिलाड़ियों का प्रभावशाली रोस्टर है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ मिलकर हम क्रिकेट और वैश्विक व्यापार, दोनों में क्रांतिकारी बदलाव लाना चाहते हैं, जिससे ऐसे बदलाव आएं, जो सभी के लिए संभव हों।’

75 से ज्यादा देशों में अपनी विश्वस्तरीय मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स क्षमताओं के माध्यम से डीपी वर्ल्ड भारत समेत दुनियाभर में सुगमता से कारोबारी आवाजाही सुनिश्चित करती है। क्रिकेट बॉल की कॉर्क से लेकर बैट बनाने में प्रयोग होने वाले विलो के ट्रांसपोर्टेशन तक, डीपी वर्ल्ड के दृढ़, भरोसेमंद और पारदर्शी सप्लाई चेन सॉल्यूशंस से इस खेल को सभी के लिए सुलभ बनाने में मदद मिलती है।

इस साझेदारी के तहत दिल्ली कैपिटल्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर की अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड को उसकी बियॉन्ड बाउंड्रीज इनीशिएटिव में भी मदद करेगी। इस पहल के तहत डीपी वर्ल्ड अपने इंटरकनेक्टेड ग्लोबल नेटवर्क और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स क्षमता का लाभ लेते हुए 50 रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर डिजाइन एवं डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। ये कंटेनर दुनियाभर में जमीनी स्तर पर काम कर रहे क्रिकेट क्लब्स को प्रदान किए जाएंगे। इसमें से प्रत्येक कंटेनर में जरूरी क्रिकेट गियर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। 2023 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान इस पहल की शुरुआत की गई थी। पहल की शुरुआत करते हुए डीपी वर्ल्ड ने प्रत्येक 100 रन के स्कोर पर 10 किट दान करने का भी एलान किया था। अब तक इस तरह के चार कंटेनर के माध्यम से जमीनी स्तर पर काम कर रहे क्रिकेट क्लब्स को 2,800 से ज्यादा किट प्रदान की जा चुकी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.