Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 20 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा उत्‍तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ आज सभी अखबारों की सुर्खी बना है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- प्रधानमंत्री ने कहा- व्‍यापार और विश्‍वास का माहौल बढा, 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

रक्षा क्षेत्र में एम एस एम ई की भागीदारी बढ़ी, पचास प्रतिशत खरीदारी छोटे उद्योगों से दैनिक जागरण की खबर है।

एक हजार सात सौ सत्‍तर लडाकू वाहन भारतीय सेना में जल्‍द होंगे शामिल- हरिभूमि की सुर्खी है।

बिना मंजूरी नया चिडि़याघर व सफारी शुरू नहीं किया जा सकता, नये प्रस्‍ताव के लिए अब न्‍यायालय की मंजूरी लेना होगा जरूरी जनसत्‍ता की खबर है। ।

नवभारत टाइम्‍स ने प्रिंट मीडिया के बढ़ते चलन पर खबर प्रकाशित की है- 2024 में तेज बढोतरी के लिए तैयार देश की प्रिंट मीडिया, इंडस्‍ट्री बता रही है सदाबहार मीडियम।

जम्‍मू कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल में भारी हिमपात, मैदानों में बारिश अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र लिखता है- पंजाब समेत उत्‍तर भारत में आज आंधी और बारिश का ओरेंज अलर्ट। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी।

राष्‍ट्रीय सहारा ने शांति पथ पर ट्यूलिप उत्‍सव की शानदार तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- लुटियन जोन में कई पार्कों में ट्यूलिप की छटा दिखी।

बच्‍चे को रोने पर आप भी थमाते हैं फोन तो हो जाएं अलर्ट, डेढ़ साल की उम्र में थामा मोबाइल, रील देखता चार साल का हो गया, समझता कुछ नहीं पर चीनी और जापानी बोल रहा है, राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर सबका ध्‍यान खींच रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.