Categories: News-Headlines

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और पहली कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को जारी एक परिपत्र में कहा कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। स्कूलों ने दाखिले के लिए मानदंड बुधवार को जारी किए।

कई स्कूलों द्वारा जारी किए गए मानदंडों में मुख्य रूप से पड़ोस, स्कूल से दूरी और निकटता, बालिका, एकल बालिका, भाई-बहन और एकल अभिभावक शामिल हैं। कुछ स्कूलों ने सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से कमजोर समूहों और दिव्यांग माता-पिता को लेकर भी मानदंड जारी किए।

निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सीट में से 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप कमजोर वर्ग/ वंचित वर्ग श्रेणियों के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखें। परिपत्र के अनुसार इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग दाखिला सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की है जिसके तहत नर्सरी के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च 2025 तक कम से कम तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच वर्ष होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि अधिकतम आयु सीमा नर्सरी के लिए चार, केजी के लिए पांच और पहली कक्षा के लिए छह वर्ष से कम है।

परिपत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अभिभावक 18 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक प्रवेश संबंधी प्रश्नों के लिए स्कूलों के प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

48 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.