दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कल दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून निर्धारित समय से 12 दिन पहले दिल्ली पहुंच रहा है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि मॉनसून कल तक पश्चिमोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंच जाएगा। इसके अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों तथा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में और आगे बढ़ने की संभावना है।
इस बार साउथ-ईस्ट मॉनसून का प्रोग्रेस प्रो-ऐक्टिव है और अभी तक साउथ-वेस्ट मॉनसून इंटायर साउथ इंडिया, सेंट्रल पार्ट्स, ईस्ट एंड नॉर्थ-ईस्ट इंडिया कवर कर चुके हैं और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ईस्ट यूपी कवर हो चुका है और उम्मीद है कि अगले दो दिन के अंदर ये नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का और कुछ हिस्सा, दिल्ली समेत मॉनसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव में बारिश भी बहुत अच्छे हो रहे हैं और अगले दो दिन के लिए ये बारिश स्पेशली टू इंडिया, यूपी, एमपी वगैरह एरिया में कुछ इलाके में हैवी टू –हैवी रेनफॉल हो सकता है।
इस वर्ष बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मॉनसून निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले पहुंच रहा है। दिल्ली में सामान्य तौर पर मॉनसून जून के अंत तक पहुंचता है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment