मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्व-मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कई भागों में बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज और कल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष भागों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामनी ने बताया कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आज 26 जून जो मौसम विज्ञान विभाग का लेटेस्य यही है कि जो रेनफॉल मुंबई में लास्ट ट्वेंटी फोर आवर्स में रिडूस हुआ है और राजधानी दिल्ली में भी ऑलमोस्ट रेन कम है। लेकिन हमारा जो मेन रेनफॉल एरिया है पंजाब में अमृतसर में ज्यादा बारिश हुआ है। हंड्रेड एलेवन मिलीमीटर है, हैवी रेन हुआ है और उसके साथ-साथ हमारा जो वेस्टर्न हिमालयन रीजन है उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश उसके लिए ऑरेंज और रेड कलर वार्निंग इश्यू जारी है। और अभी जो मॉनसून का जो प्रोग्रेस है यही है कि आज जो है पंजाब कवर होगा और उसके साथ-साथ कुछ हिस्सा हरियाणा और राजस्थान और गुजरात मॉनसून को एडवांस करेगा।
दिल्ली में आज मध्यम बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment