त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा में तीन चुनावी सभाएं और एक रोड-शो करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता माणिक सरकार, कांग्रेस नेता सुदीप रॉय बर्मन और टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्युत किशोर देबबर्मा भी आज चुनावी रैली करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री मोदी ने कल त्रिपुरा में गोमती और धलाई जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गोमती जिले में उदयपुर में राज्य में विकास प्रकिया की गति को तेज़ करने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में तेज़ी से विकास किया है और अब इसे पिछड़ा राज्य नहीं माना जा रहा है।
बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने त्रिपुरा के करीब-करीब तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर बनाकर दिए हैं और मैं त्रिपुरा के हर गरीब से और एक वायदा कर रहा हूं। जिन गरीबों को अब तक पीएम आवास योजना के पक्के घर नहीं मिले हैं। मेरे बात पर भरोसा करना, उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम तेज कर दिया जाएगा।
त्रिपुरा में आगामी बृहस्पतिवार को मतदान होगा। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नागालैंड के प्रभारी नलिन कोहली ने कहा है कि भाजपा और एनडीपीपी का साझा एजेंडा राज्य का विकास करना है ताकि लोगों की बेहतर सेवा की जा सके। चुमौकेदिमा में कल उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ एन डी पी पी का सीटों का बंटवारा हो चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागालैंड के लोग डबल इंजन सरकार के अच्छे काम को जारी रखने के लिए राज्य में गठबंधन सरकार को फिर से सत्ता में लौटने का मौका देंगे।
मेघालय में विधानसभा की 60 सीटों के चुनाव में सर्वाधिक उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, नेशनल पीपल्स पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के हैं। इन चुनावों में 36 महिलाओं सहित कुल 375 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपल्स पार्टी ने 57 उम्मीदवार उतारे हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment