त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। डाक मतों की गिनती पहले की जा रही है। चार से आठ दौर की मतगणना होगी। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती हो रही है। 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। अन्य नेताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिश्नू देब वर्मन, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप राय बर्मन और आशीष साहा तथा वरिष्ठ सीपीआई-एम के नेता जितेंद्र चौधरी के भाग्य का फैसला होगा। पूरी मतगणना प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक संपन्न होगी।
मेघालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 13 स्थानों पर वोटों की गिनती हो रही है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी हो रही और साथ ही वेबकास्टिंग भी की जा रही है।
नागालैंड में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना का काम चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की समूची प्रक्रिया पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। राज्य में कुल 183 उम्मीदवार मैदान में है। मतगणना दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की संभावना है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment