Categories: News-Headlines

तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस मुठभेड़ में सात वामपंथी उग्रवादी मारे गए

तेलंगाना के मुलुगु जिले में आज सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात वामपंथी उग्रवादी मारे गए। इनमें बीजापुर से संबंधित सरगना भद्रू उर्फ ​​पपन्ना और दो अन्‍य सदस्य शामिल हैं। मुठभेड़ से पहले इन उग्रवादियों ने पुलिस मुखबिर बताकर दो आदिवासियों की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान एतुरंगारम इलाके में नक्सल विरोधी कमांडो इकाई को उग्रवादियों की गतिविधियां दिखने पर गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने दो एके-47 राइफलें भी बरामद कीं। और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

37 minutes ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

43 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

53 minutes ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

1 hour ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

1 hour ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.