Categories: News-Headlines

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया

तमिनलाडु सरकार ने राज्य में 31 अक्‍तूबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस दौरान सामाजिक और सांस्‍कृतिक उत्‍सव अपने घरों पर ही मनाए और कोविड दिशानिर्देशों का सख्‍ती से पालन करें।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के सुझाव के बाद राज्य सरकार ने राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहारों और जनसभा कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सितंबर-अक्तूबर महीने में कोविड की तीसरी लहर देखी जा सकती है। सरकार ने कहा है कि नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल वैकल्पिक कार्य पर काम कर सकते हैं। वहीं सरकार टीकाकरण कार्यक्रमों में भी तेजी लेकर आई है और एक दिन में पांच लाख लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई है। चेन्नई से जॉय की रिपोर्ट से साथ समाचार कक्ष से फरहत नाज।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.