तमिलनाडु सरकार ने कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए कोविड प्रतिबंधों में ढील दी है। राज्य सरकार ने आज से रात्रि कर्फ्यू हटाने की घोषणा की है। रविवार को लॉकडाउन भी हटा दिया गया है। सरकार ने कहा है कि पहली फरवरी से कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल व्यक्तिगत उपस्थिति के साथ फिर खोले जाएंगे। सरकारी निर्देशों के अनुसार सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। विवाह समारोह में केवल 100 लोग तथा अंतिम संस्कार में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। ब्यूटी पार्लर, सैलून, मल्टीप्लेक्स, जिम और क्लब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने कहा है कि देश की सीमाओं से… Read More
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More
सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More
Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More
अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा पर आधार स्थापित करने के लिए भेजे जाने… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment