केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि राष्ट्र शहीद कैप्टन तुषार महाजन जैसे बहादुरों के सर्वोच्च बलिदानों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने इस देश को रहने के लिए सुरक्षित वातावरण देने को अपने प्राणों की आहुति दे दी।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रखे जाने के लिए हुए अनावरण समारोह के दौरान यह बात कही।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 में उधमपुर में रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम पर रखने का मुद्दा व्यक्तिगत रूप से उठाया था और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री से भी इस मामले पर चर्चा की थी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद, उधमपुर रेलवे स्टेशन अब शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन हो गया है। यह सपना सच होने के समान है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन रखा जाना पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है और वास्तव में यह उधमपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब हम सोते हैं तो सीमा पर वीर जागते हैं, जब हम खाते हैं तो वे खाली पेट रहते हैं और हम जिंदा रहें इसलिए वे अपनी जान दे देते हैं।
शहीद कैप्टन तुषार महाजन के माता-पिता देव राज गुप्ता और आशा रानी, उधमपुर के डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।
यहां यह उल्लेख करना उचित है कि शहीद कैप्टन तुषार महाजन को आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने जीवन का बलिदान देने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मिला था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment