Categories: News-Headlines

एक राष्‍ट्र एक चुनाव समिति की पहली बैठक 23 सितम्बर को होगी

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि ”एक राष्‍ट्र एक चुनाव” समिति की पहली बैठक इस महीने की 23 तारीख को होगी। पूर्व राष्‍ट्रपति ने ओडिसा की राजधानी भुवनेश्‍वर में एक निजी विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्‍सा लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

यह समिति लोकसभा, विधानसभाओं, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर विचार के बाद अपनी सिफारिशें देगी। सरकार ने इस महिने की दो तारीख को श्री कोविंद की अध्‍यक्षता वाली 8 सदस्‍यीय समिति के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इस समिति के सदस्‍यों में केन्द्रिय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्‍यसभा के पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष एन के सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्‍यप, वरिष्‍ठ वकील हरीश साल्‍वे और पूर्व मुख्‍य सर्तकता आयुक्‍त संजय कोठारी शामिल हैं। विधि राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्‍य के रूप में हिस्‍सा लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.