Categories: News-Headlines

ट्विटर ने 44 अरब डॉलर का खरीद सौदा रद्द करने पर एलन मस्‍क के खिलाफ मुकदमा दायर किया

ट्विटर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म खरीदने का 44 अरब डॉलर का सौदा रद्द करने पर टेस्‍ला और स्‍पेसएक्‍स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्‍क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अमरीका में डेलावेयर की एक अदालत में दायर याचिका में ट्वि‍टर ने कहा कि वह एलन मस्‍क को विलय से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दे।

एलन मस्‍क ट्विटर का प्रति शेयर 54 दशमलव दो डॉलर मूल्‍य पर खरीदने के लिए सहमत हुए थे। याचिका में ट्विटर ने कहा कि एलन मस्‍क ने जो नुकसान किया है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। ट्विटर ने आरोप लगाया कि एलन मस्‍क का आचरण यह पुष्टि करता है कि वह ट्विटर को नुकसान पहुंचाने के लिए यह अनुबंध नहीं करना चाहते।

कई सप्‍ताह तक धमकी देने के बाद एलन मस्‍क ने ट्विटर पर फर्जी खातों की संख्‍या के बारे में गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सौदा रद्द कर दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

11 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

15 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.