Categories: News-Headlines

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के होगा

टोक्यो ओलंपिक खेल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दर्शकों की अनुपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे। जापान के ओलंपिक मंत्री तमाया मारुकावा ने कहा है कि कोविड महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए खेलों के आयोजन स्थल पर दर्शकों के आने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर स्पर्धाएं बंद दरवाजे के पीछे आयोजित होंगी।

जापान सरकार ने कोरोना प्रसार को न्यूनतम रखने के लिए तोक्यो में 12 जुलाई से लेकर 22 अगस्त तक आपात स्थिति की घोषणा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.