Categories: News-Headlines

गुजरात सरकार ने सोमवार को भगवान जगन्‍नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया

गुजरात सरकार ने सोमवार को भगवान जगन्‍नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान मार्ग पर कर्फ्यू रहेगा और प्रसाद वितरण पर प्रतिबंध रहेगा। राज्‍य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने कल शाम यह घोषणा की। गांधीनगर में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय राज्‍य में कोविड की स्थिति में सुधार और जन-भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।

गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा की राज्य में कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है और मरीजो के ठीक होने की दर भी 98 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा की प्राचीन धार्मिक परंपरा को जारी रखने की लोगो की आस्था को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा रथ यात्रा को अनेक नियंत्रणों के साथ मजूरी दी गई है। उन्होंने कहा की सोमवार की यात्रा में तीन रथो के अलावा जगन्नाथ मदिर के महंत और ट्रस्टी के एक ही वाहन को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। लोगो को अपने घरो के अन्दर रहने और टेलीविजन पर जिवंत प्रसारण द्वारा रथ यात्रा का दर्शन करने के लिए कहा गया है। प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की सुबह जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में हिस्सा लेंगे, जब की मुख्य मंत्री विजय रूपाणि पारम्पारिक पहिंद समारोह में शामिल होंगे। रथ यात्रा के 19 किलोमीटर के मार्ग पर कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जायेगा, और रथ यात्रा पांच घंटे में पूरी करनी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.