टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच के अनावरण के साथ देश में अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार किया। कंपनी 20 अक्टूबर को यह मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, और 21,000 रुपये के साथ देश भर में उसकी वेबसाइट और बिक्री नेटवर्क पर बुकिंग शुरू कर दी गयी है।
पंच 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और स्वचालित ट्रांसमिशन दोनों ही विकल्पों में मिलेगी। पंच कार एसयूवी वाली विशेषताओं के साथ आती है जैसे लंबी सीटिंग, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 370 मिमी वाटर वेडिंग क्षमता आदि।
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन एवं ग्राहक सेवा) राजन अंबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जैसा कि हमने बीते कुछ वर्षों में देखा है, आज एसयूवी का मतलब केवल आकार से नहीं है बल्कि रवैये एवं अभिव्यक्ति से है। लोग अपेक्षाकृत ज्यादा चौड़ाई के साथ एक छोटी एसयूवी या सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी तलाश रहे हैं। पंच को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment