Categories: News-Headlines

जो बाइडेन अगले महीने मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन-कॉप-27 में भाग लेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने मिस्र के शर्म अल शेख शहर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन-कॉप-27 में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस ने कल एक वक्‍तव्‍य में कहा कि जो बाइडेन वैश्विक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की मुहिम को गति देंगे और जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभावों से निपटने के लिए नीति बनाने में मदद करेंगे। वे इस दशक के लिए वैश्विक कार्रवाई करने की जरूरत पर प्रकाश डालेंगे। अधिकारियों ने कहा कि जो बाइडेन का जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जो बाइडेन 11 नवंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अमरीका-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.