एचपीसीएल ने, उद्योग की ओर से, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में जैव ईंधन प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्याम बोरा, आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक द्वारा आलोक कुमार गुप्ता, कार्यकारी निदेशक-डीसीओ-एचपीसीएल, कार्यकारी निदेशक-गेल, स्टेट हेड-दिल्ली, बीपीसीएल, पंकज मोतीरामानी और अन्य वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में किया गया।
इस प्रदर्शनी में 1जी इथेनॉल संयंत्र, बायोडीजल संयंत्र, 2जी इथेनॉल संयंत्र और सीबीजी संयंत्र के मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें जैव ईंधन के क्षेत्र में विभिन्न पहलों और तकनीकी विकास को प्रदर्शित करने वाले 15 पैनल लगाए गए थे। इस प्रदर्शनी में उद्योग स्टॉल के अलावा, मेसर्स स्टार्क प्रोजेक्ट्स एंड कंसल्टेंसी का एक स्टॉल और पोर्टेबल सीबीजी प्लांट से संबंधित मेसर्स ग्रीन होम बायोगैस द्वारा एक अन्य स्टॉल भी लगाया गया।
प्रदर्शनी के बाद श्याम बोरा, आईओसीएल के कार्यकारी निदेशकने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।डॉ निवेदिता शर्मा ने जैव ईंधन और पाइन नीडल्स को इथेनॉल में बदलने वाले उनके शोध पर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पहले स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 800 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस प्रदर्शनी का दौरापेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, छात्रों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, सीएचटी, डीजीएच और पीसीआरए के अधिकारियों, उद्योग के अधिकारियों और अन्य हितधारकों ने किया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment