Categories: News-Headlines

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय शिष्‍टमंडल आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ। यह शिष्‍टमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर का दौरा करेगा, ताकि आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए देश के दृढ़ दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जा सके। रवाना होने से पहले नई दिल्ली में श्री संजय कुमार झा ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का एक हिस्सा है और वे दुनिया को बताएंगे कि पाकिस्‍तान किस तरह से आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक और प्रतिनिधिमंडल भी आज संयुक्‍त अरब अमीरात, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और सिएरा लियोन की यात्रा पर जाएगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों और भारत के सफल आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात बहुदलीय शिष्‍टमंडलों का गठन किया गया है। ये शिष्‍टमंडल अगले महीने की 5 तारीख तक कुल 32 देशों का दौरा करेंगे। इस दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और इसे कतई बर्दाश्‍त न करने के भारत के दृष्टिकोण को दृढ़ता से रखा जाएगा।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल नई दिल्ली में संसद भवन में तीनों प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

12 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.