Categories: News-Headlines

जी. किशन रेड्डी ने SCO के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक के 20वें सत्र की मेजबानी की

संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 3 अप्रैल, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक के 20वें सत्र की मेजबानी की।

बैठक में कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के संस्कृति मंत्रियों ने भाग लिया। एससीओ सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों ने एससीओ ढांचे के तहत संस्‍कृति और अन्‍य ऐसे समझौतों में सहयोग के बारे में एससीओ सदस्‍य देशों की सरकारों के बीच समझौते के दायरे में संस्‍कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने उद्घाटन भाषण में एससीओ राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने आपसी सम्मान, विविधता और समावेश के माध्यम से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रचार में सांस्कृतिक सहयोग और संवाद के महत्व का हवाला दिया। मंत्री ने इस अवसर पर एससीओ देशों की साझा बौद्ध विरासत पर विशेष रूप से तैयार की गई डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

एससीओ की अध्यक्षता की भारत की थीम ”सिक्योर – सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान, और पर्यावरण’ की उपयुक्तता का हवाला देते हुए, मंत्री ने कहा कि संस्कृति इस विषय के दिल में एक बंधनकारी शक्ति के रूप में निहित है जो इन सभी लक्ष्‍यों को हासिल करने में सीधे योगदान देती है। सामूहिक रूप से ‘जीवन के लिए उचित और सुरक्षित संस्कृति’ की स्थापना के माध्यम से ही हम इस क्षेत्र में समग्र समृद्धि के लिए रचनात्मक योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने नई दिल्ली में 14-15 मार्च 2023 को आयोजित एससीओ की साझा बौद्ध विरासत पर हाल के सम्मेलन में पर्यवेक्षक राज्यों और संवाद भागीदारों सहित एससीओ राष्ट्रों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और दुनिया की विभिन्‍न संस्‍कृतियों और एससीओ देशों के बीच साझा इतिहास दोहराने के लिए इन मूल्यों और प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक के अंत में, एससीओ के सदस्य देशों के सभी संस्कृति मंत्रियों द्वारा प्रोटोकॉल को अपनाया गया और उस पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत जून, 2017 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ण सदस्य बन गया था।

भारत ने एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक पर चर्चा और दस्‍तावेज तैयार करने के लिए वर्चुअल प्रारूप में 3.2.2023 और 31.3.2023 को एससीओ वरिष्ठ संस्कृति अधिकारियों की दो बैठकों की मेजबानी की। संस्कृति मंत्रालय ने एससीओ सदस्य देशों, पर्यवेक्षक देशों और बातचीत के सहयोगियों की साझा बौद्ध विरासत पर सम्मेलन की नई दिल्ली में 14-15 मार्च, 2023 को मेजबानी की। सम्मेलन में बौद्ध विद्वानों और एससीओ देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत की अध्यक्षता में चल रहे “एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट्स” के दौरान, एससीओ का उद्देश्य ‘सिक्योर’ (सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान, और पर्यावरण) के विषय को आगे बढ़ाना है, जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2018 में क़िंगदाओ में एससीओ शिखर सम्मेलन में स्‍पष्‍ट तौर पर व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.