Categories: News-Headlines

जी. किशन रेड्डी ने आज वाराणसी में SCO पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की

पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 17 मार्च 2023 को ‘काशी’ (वाराणसी) में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में कजाकिस्तान गणराज्य के संस्कृति और खेल उप-मंत्री येरज़ान येरकिनबायेव, चीन के संस्कृति और पर्यटन उप-मंत्री लू यिंग चुआन, किर्गिज़ गणराज्य के संस्कृति, सूचना, खेल और युवा नीति उप-मंत्री सामत बेक्तुरोविच शतमानोव और उज़्बेकिस्तान गणराज्य के पहले संस्कृति और पर्यटन उप-मंत्री महामहिम आज़मोव उलुगबेक एक्समातोविच ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रूस के आर्थिक विकास उप-मंत्री व्लादिमीर एवगेनविच इलिचेव, ताजिकिस्तान गणराज्य की पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष मुमिनजोद कमोलिद्दीन तथा इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पर्यटन और खेल सलाहकार औन चौधरी ने हिस्‍सा लिया। बैठक में एससीओ सदस्य देशों के पर्यटन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, शंघाई सहयोग संगठन के सचिवालय, पर्यटन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

एससीओ पर्यटन मंत्रियों ने पर्यटन में सहयोग बढ़ाने पर एससीओ सदस्य देशों की सरकारों के बीच समझौते को लागू करने के लिए तैयार की गई संयुक्त कार्य योजना को अंतिम रूप दिया और अनुमोदित किया। स्वीकृत संयुक्त कार्य योजना में निम्नलिखित प्राथमिकता वाले घटक हैं –

एससीओ पर्यटन ब्रांड का प्रचार।

पर्यटन में एससीओ सदस्य देशों की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना।

पर्यटन में सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को साझा करना तथा आदान-प्रदान करना।

चिकित्सा और स्वास्थ्य पर्यटन में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना।

सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार।

सहमत संयुक्त कार्य योजना के अनुसार, सदस्य देश एससीओ पर्यटन प्रदर्शनी, एससीओ फूड फेस्टिवल, पर्यटन पर वेबिनार और संगोष्ठी, क्षेत्र में पर्यटन के प्रचार एवं विकास पर सम्मेलन और विशेषज्ञ सत्र जैसे विभिन्न कार्यक्रम करेंगे।

बैठक में “ईयर ऑफ टूरिज्‍म डेवलपमेंट इन द एससीओ स्‍पेस इन 2023” के लिए कार्य योजना को भी अपनाया। इस दस्तावेज़ ने एससीओ सदस्य देशों के पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए कार्यों और कार्यक्रमों की एक सूची तैयार की।

बैठक के बाद एससीओ सदस्य देशों के पर्यटन प्रशासन के प्रमुख द्वारा एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया था। एससीओ पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में दो विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक से पहले हुई थी। ईडब्ल्यूजी बैठक 31.01.2023 को ऑनलाइन आयोजित की गई थी जबकि ईडब्ल्यूजी की दूसरी बैठक 14 -15 मार्च 2023 को ‘काशी’ (वाराणसी) में आयोजित की गई थी।

‘काशी’ को एससीओ की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में घोषित किया गया है। यह मान्यता शहर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र में अधिक प्रमुखता प्रदान करेगी। यह पहल काशी की आध्यात्मिकता, रहस्यवाद, शिक्षा को उजागर करके अधिक ध्यान आकर्षित करेगी जो भारतीय सभ्यता का पालना भी है। पर्यटन प्रशासन के एससीओ प्रमुखों की अगली बैठक 2024 में कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी।

चीन, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य और उज्बेकिस्तान के साथ भारत की चार द्विपक्षीय बैठकें भी एससीओ पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक के मौके पर आयोजित की गईं।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 15 जून 2001 को शंघाई में स्थापित एक स्‍थायी अंतर सरकारी संगठन है। एससीओ में वर्तमान में आठ सदस्य देश (चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान) शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

11 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

13 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

15 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

15 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.