विभिन्न मैत्रीपूर्ण देशों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) गतिविधियों को जारी रखते हुए आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 11 मार्च, 2023 को अरब सागर में जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) से अकीजुकी श्रेणी के विध्वंसक युद्धपोत जेएस सुजुत्सुकी के साथ नौसैन्य अभ्यास किया।
इस अभ्यास में क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के प्रति साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। समन्वित क्षमता को सशक्त करने के उद्देश्य से एकीकृत हेलीकॉप्टरों, सामरिक युद्धाभ्यास और युद्धपोतों द्वारा एक पारंपरिक स्टीमपास्ट के माध्यम से क्रॉस डेक लैंडिंग आयोजित हुई। भारतीय नौसेना व जेएमएसडीएफ विभिन्न मोर्चों पर निकटता से आपसी सहयोग कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वैश्विक हित की दिशा में कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अभ्यास ने समुद्री क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मजबूत नौसेना-से-नौसेना संबंधों और उच्च स्तर की पारस्परिकता को रेखांकित किया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment