केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के पंपोर के द्रांगबल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच आज हुई मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें एक लश्कर-ए-तैयाब का कमांडर भी था।
लश्कर-ए-तैयबा के मृत कमांडर की पहचान उमर मुश्ताक खांडे के रूप में की गई है, जो श्रीनगर के बाघाट में दो पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना और आतंक से जुडे अपराध के अन्य मामलों में में शामिल था। अन्य आतंकियों की पहचान की जा रही है।
इससे पहले, पुलवामा जिले के वाहीबग इलाके और श्रीनगर शहर के बेमीना इलाके में दो अलग-अलग मुठभेडों में कल दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। पुलवामा में मारा गया आतंकी इस महीने की दो तारीख को एक नागरिक की हत्या में शामिल था, जबकि बेमीना में मारा गया आतंकी जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल था।
पुलिस ने कहा है कि मारे गए आतंकी हाल ही में श्रीनगर में एक कैमिस्ट और दो शिक्षकों की हत्या में मददगार थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment