Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में एक बच्चे की मौत, सात घायल

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कल रात भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में एक बच्चे की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। राजौरी के उपायुक्त ने एक बच्चे की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक कायराना हरकत है जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने भी पाकिस्तान स्थित आतंकियों के हमले की निंदा की। इस संबंध में राजौरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.