रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू डिविजन के सांबा जिले से सीमा सड़क संगठन – बी आर ओ द्वारा विकसित 90 महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के निर्माण में 29 अरब 41 करोड़ रूपए की लागत आई है। इनमें 11 नए सड़क मार्ग, 64 पुल, एक सुरंग, दो हवाई पट्टी और दो हेलीपैड शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने सांबा जिले में विश्नाह-कोलपुर-फूलपुर मार्ग पर करीब 423 मीटर लंबे अत्याधुनिक देवक ब्रिज का उद्घाटन किया। ये पुल रक्षा सेनाओं के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम देश की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के प्रति वचनबद्ध हैं। इससे सैनिकों को भारी उपकरणों और यंत्रीकृत वाहनों की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही में सुविधा होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
राजनाथ सिंह ने 89 परियोजनाओं का उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया। इन परियोजनाओं में से 11 जम्मू कश्मीर में, 26 लद्दाख, 36 अरुणाचल प्रदेश, 5 मिजोरम और 3 हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। इसके अलावा सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में दो-दो तथा राजस्थान और अंडमान-निकोबार में एक-एक परियोजना शामिल हैं।
रक्षा मंत्री आज तीसरे पहर तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम – 2023 में भी हिस्सा लेंगे, जिसका कल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया था। इसका आयोजन आई आई टी जम्मू ने सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मेन्यूफेक्चरर्स – एस आई डी एम, के साथ संयुक्त रूप से जगती कैम्पस में किया है। इस अवसर पर एक बड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें दो सौ अधिक उद्योग प्रतिभागियों ने अपने अत्याधुनिक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। दो दिन की जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment