Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर में कल शाम सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेडों में चार आतंकी मारे गए। कश्‍मीर रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के खांदीपोरा गांव में मारे गए तीन आतंकवादियों में लश्‍करे तैयबा कमांडर मुख्‍तार अहमद भी है। मुठभेड स्‍थल से ए-के -47 और ए के -56 राइफलें बरामद की गईं।

अनंतनाग जिले में बिजबेहरा इलाके के सेमथन गांव में हुई दूसरी मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथगोले और विस्‍फोटक बरामद किये हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

6 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.