रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्थान बना रहेगा उसके साथ बातचीत कभी संभव नहीं हो सकती। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ भारत विरोधी ताकते हैं जो भारत की प्रगति और मजबूती को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि उनके पास सीधे भारत का सामना करने की ताकत नहीं है, इसलिए वे आतंकवाद जैसे छद्म युद्ध का सहारा लेते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि उरी और पुलवामा की घटना के बाद, सशस्त्र बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया कि वे देश के भीतर या सीमा पार आतंकवाद से लड़ने और खत्म करने के लिए तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को सभी प्रकार के खतरों से सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में विकास का उल्लेख करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा, भारत न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है, बल्कि मित्र देशों की सुरक्षा जरूरतों को भी पूरा कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा सहित सभी क्षेत्रों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया है और भारत दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन गया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment