छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के सामने 18 लाख रुपए के तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में सुरक्षा बलों के अधिकारियों के सामने नक्सलियों– रमेश हेमला (24), संतु हेमला (28) और रितेश हेमला (30) ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि नक्सली रमेश हेमला पर पांच लाख रुपए, संतु हेमला पर पांच लाख रुपए और रितेश हेमला पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे ‘लोन वर्राटू अभियान’ (घर वापस आइए) से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण करने एवं सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया जा रहा है।
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 136 इनामी नक्सलियों समेत 549 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment