चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात आज पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर को लॉन्च करने के दौरान कही। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की कुल आबादी में महज दो प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ हरियाणा ने अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में देश को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार रतन लाल कटारिया और हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल भी उपस्थित थे।
पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर जोर देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच पारंपरिक खेल – गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंब और योगासन – आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि यूथ गेम्स और हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को लेकर सजग है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने राज्य को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह राज्य देश के लिए सिर्फ खाद्यान्नों का ही उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि अपने खिलाड़ियों के माध्यम से पदक भी अर्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे हैं।
इस अवसर पर, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
‘जया’ नाम का काला हिरण और ‘विजय’ नाम का बाघ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-21 के लिए हरियाणा के शुभंकर का नाम ‘धाकड़’ है। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून से 13 जून के दौरान हरियाणा में होने जा रहा है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment