Categories: News-Headlines

चेन्‍नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्‍तान को 4-0 से हराया

हॉकी में भारत ने कल रात चेन्‍नई में एशियन चैम्‍पियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ग्रुप चरण के फाइनल मैच में पाकिस्‍तान को 4-0 से हरा दिया। भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल बनाए, जबकि जुगराज सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल बनाए। ग्रुप चरण में जीत दर्ज करने के साथ भारत इस र्स्‍पधा में एकमात्र अपरा‍जित टीम है। भारत अब चार जीत दर्ज करने और एक मैच की बराबरी के बाद 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जबकि पाकिस्‍तान इस र्स्‍पधा से बाहर हो गया है। मलेशिया ने आज सुबह कोरिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा और शुक्रवार को मलेशिया की टीम कोरिया के आमने सामने होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

47 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

56 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.