श्रीलंका ने भारत को सूचित किया है कि वह एक वर्ष तक चीन के किसी भी शोधार्थी-जहाज़ को अपने बंदरगाहों पर विशेष आर्थिक क्षेत्र में परिचालन की अनुमति नहीं देगा। पिछले वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से भारत की रणनीतिक और सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करने का आग्रह किया था। इसके बाद से ही यह मामला विचाराधीन था।
मीडिया की खबरों के अनुसार पिछले सप्ताह शीर्ष राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत को इस रोक की जानकारी दे दी गई।
इसके अनुसार श्रीलंका अब चीन के वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज जियांग यांग होंग 3 को मंजूरी नहीं देगा, जो 5 जनवरी से मई महीने तक दक्षिण हिन्द महासागर में खोज करने वाला था।
श्रीलंका ने कहा है कि भारत की सुरक्षा चिंता श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण है। अनेक अवसरों पर श्रीलंका के शीर्ष नेताओं ने इस बात का उल्लेख किया है कि भारत सहित अनेक देशों के परामर्श से समुद्री सुरक्षा बनाए रखने और ऐसे जहाजों की यात्राओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गयी है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment