चक्रवात मोखा अति भीषण तूफान में बदल गया है। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 530 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है। त्रिपुरा में तूफान का असर कल से मंगलवार तक पड़ेगा।
आकाशवाणी से बात करते हुए मौसम केंद्र अगरतला के निदेशक नहुष कुलकर्णी ने कहा कि भीषण चक्रवात मोखा 14 मई की दोपहर को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के सितवे से टकराएगा। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में व्यापक बारिश होगी। हालांकि कल से दक्षिण त्रिपुरा, गोमती और ढलाई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है। रविवार को उत्तरी त्रिपुरा, उनाकोटि, दक्षिण त्रिपुरा और ढलाई जिलों में बहुत भारी वर्षा होगी। उन्होंने किसानों से तूफान के दौरान ‘मेघदूत’ और ‘सचेत’ मोबाइल ऐप का उपयोग करने का आग्रह किया। श्री कुलकर्णी ने यह भी कहा कि मिजोरम और मणिपुर के पड़ोसी राज्यों में भी चक्रवात के कारण बारिश होगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment