Categories: News-Headlines

चक्रवाती तूफान कल सुबह तक दक्षिण-पूर्व और उसके आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में और तीव्र हो जाएगा

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना गहरे दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटे के दौरान 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और पोर्ट ब्‍लेयर से 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि इसे उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे तीव्र होकर आज रात तक चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह कल सुबह तक और अधिक तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इसके शनिवार शाम तक कमजोर पड़ने की संभावना है। रविवार दोपहर से पहले यह दक्षिण-पूर्व बांग्‍लादेश और उत्‍तरी म्‍यामां को पार कर जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.