Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद में आयोजित चुनावी रैली में तेलंगाना में पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज आदिलाबाद में आयोजित चुनावी रैली में तेलंगाना में पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर वोट डाले जाएंगे। आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य के लोगों से डबल इंजन सरकार चुनने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से ऐसी सरकार चुनने को कहा जो जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी हाल की यात्राओं के दौरान सम्मक्का सरलाम्मा जनजातीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी और इसके साथ ही राज्‍य के लिए जल विवादों को हल करने के उपाय सुझाए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि राज्‍य में भारत राष्‍ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने आदिवासियों और वंचितों के विकास को बाधि‍त किया है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी युवाओं को रोजगार और हर परिवार को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने यह कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.