Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के महेसाणा में गणपत यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के महेसाणा में गणपत यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के संरक्षक अध्यक्ष गणपत पटेल और गुजरात सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व नारी सशक्तिकरण का प्रतीक गणपत यूनिवर्सिटी की उपस्थिति पूरे गुजरात और सभी गुजरातियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज गणपत यूनिवर्सिटी से 4175 विद्यार्थी शिक्षित और दीक्षित होकर जा रहे हैं। अमित शाह ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने अन्दर के विद्यार्थी को कभी मरने नहीं दें, क्योंकि विद्यार्थी ही हमेशा प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि पूरा जीवन नया सीखने और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने की वृत्ति ही मानव जीवन की प्रगति का आधार है।

अमित शाह ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे देश के विकास और करियर बेहतर बनाने के काम में जुटें तो हमेशा इस बात को याद रखें कि हर चीज़ व्यक्ति को कुछ न कुछ सिखाती है। जो आँखें खुली रख कर सीखता रहता है, वह उन्नति और ऊंचाइयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि गणपत यूनिवर्सिटी ने ढेर सारे तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कृषि से जुड़े कोर्स भी शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि आज गणपत यूनिवर्सिटी की ख्याति देश भर में बढ़ी है। यूनिवर्सिटी में 16 डिप्लोमा, 60 अंडर ग्रेजुएट और 60 पीएचडी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि देश जब आजादी के 75 साल मना रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश भर के युवाओं को आज़ादी के संघर्ष और आज़ादी के बाद से लेकर अब तक की देश की उपलब्धियों का स्मरण कराया। साथ ही यह संकल्प लेने का भी आह्वान किया कि वर्ष 2047 में जब देश की आज़ादी के 100 साल पूरे होंगे तब भारत दुनिया में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम हो। मोदी जी ने कहा था कि अगर देश के 140 करोड़ लोग एक-एक कदम भी एक दिशा में बढाते हैं तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढेगा और यही इस देश की ताकत है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 साल में भारत को दुनिया में उत्पादन का केन्द्र बनाने का काम किया है। आज दुनिया की हर एक कंपनी भारत में अपना यूनिट लगाने के लिए लालायित है। जब देश उत्पादन का हब बनता है तब उसका सबसे बड़ा फायदा युवाओं को होता है। अमित शाह ने कहा कि पहले स्टार्ट-अप न के बराबर थे, लेकिन देखते-देखते आज 1000 से ज्यादा यूनिकॉर्न सहित लाखों स्टार्ट-अप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया ने युवाओं के लिए ढेर सारे अवसर पैदा किए हैं।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान देश में आठ IIM, सात IIT, दो IISER, एक NIT, 16 IIIT, छह नई सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी और 54 निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, जिससे लाखों युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के मौके पैदा हुए हैं। वर्ष 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, लेकिन आज दोगुना बढ़कर 766 है। पहले हर साल 51000 युवा एमबीबीएस डिग्री लेकर निकलते थे, लेकिन अब प्रति वर्ष एक लाख 15 हज़ार युवाओं को एमबीबीएस डिग्री दी जा रही है। अमित शाह ने कहा कि पहले हर साल 31000 युवाओं को एमडी/एमएस की डिग्री दी जाती थी, लेकिन अब प्रति वर्ष 73000 युवा एमडी/एमएस की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। पिछले 10 साल के दौरान उच्च शिक्षा संस्थानों – नई यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी – में लगभग 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे साबित होता है कि देश के युवाओं के लिए बहुत सारे अवसर पैदा किए गए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया और ढेर साड़ी PLI योजनाओं के माध्यम से न केवल उत्पादन का हब बनाया, बल्कि करोड़ों युवा तैयार किये हैं जो स्किल्ड होकर देश और दुनिया की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि नोट्स एक्सचेंज करने की बजाय अब देश के युवाओं को आईडियाज एक्सचेंज करने की ज़रूरत है। मार्क्स ओरिएंटेड माइंड की जगह नॉलेज ओरिएंटेड माइंडसेट बनाने की ज़रुरत है और डिग्री की बजाय ज्ञान हासिल करने के लिए ज्यादा पुरुषार्थ करने की ज़रुरत है। कल्चर ऑफ कॉम्पिटीशन की बजाय कल्चर ऑफ कोऑपरेशन के साथ आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई अप्रोच और उत्साह के साथ भविष्य युवाओं की राह देख रहा है। अमित शाह ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि मोदी जी ने जिस विज़न के साथ वर्ष 2047 का रोडमैप बनाया है, वे उसका इस्तेमाल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए करें।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

52 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.