Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, संजीव बालियान और भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि यहां इस विश्वविद्यालय के भूमि पूजन के साथ ही उत्तर प्रदेश में शिक्षा के लिए जो बहुत बड़ा यज्ञ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा है, उसमें आज एक आहुति और पड़ गई है। इसके साथ ही आस-पास के तीन जनपदों के युवाओं के लिए ना केवल पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था होगी, बल्कि अपने घर के पास ही उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त हो जाएगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2017 में जब वे यहां आए थे तो कई लोगों ने उनसे कहा था कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के साथ क्या हमारा पलायन कम होगा। उन्होंने कहा कि एक बार हमारी सरकार बन जाए तो आपके पलायन का कारण बनने वालों का ख़ुद पलायन हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि योगी जी ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगों, गुंडाराज और माफ़ियाराज से मुक्त करा दिया है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि यहां ना केवल दंगे होते थे बल्कि हमारी बहन-बेटियों को पढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था क्योंकि यहां सुरक्षा नहीं थी। लेकिन आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसी भी मां-बहन-बेटी को पढ़ने-लिखने के लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज किसी की मजाल नहीं है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण दिल्ली और सहारनपुर के बीच सिर्फ़ सड़क की दूरियां नहीं घटी हैं बल्कि दिल की दूरियां भी कम हो गई हैं। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सात वर्षों में देश के पिछड़े, दलित, आदिवासी, ग़रीब का कल्याण हुआ है। हर घर में गैस सिलिंडर, बिजली, शौचालय, पांच लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची हैं। कोरोना काल में दो साल से मोदी जी हर घर में प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज निशुल्क भेजने का काम भी कर रहे हैं। देश के 60 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ ग़रीबों को संभालने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले गन्ना मिलों को बंद करके अपने ही लोगों को बेचने का बड़ा षड्यंत्र चलता था। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश या पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी गन्ना मिल ना तो बेची गई है और ना ही बंद हुई है। अब तक उत्तर प्रदेश के 90 प्रतिशत किसानों के गन्ने का भुगतान हो चुका है। 1.44 लाख करोड़ रूपए का भुगतान पिछले पांच साल में हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ज़माना था कि माफ़ियाओं से पुलिस डरती थी, लेकिन आज माफ़िया डरकर पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं। हज़ारों करोड़ रूपए की सरकारी संपत्ति पर ये माफ़िया कब्ज़ा करके बैठ गए थे, लेकिन बड़ी कड़ाई के साथ सभी क़ानूनी अड़चनों को पार करके राज्य सरकार ने इसे खाली कराया है। अमित शाह ने कहा कि हमने कहा था कि गौहत्या पर सख़्ती करेंगे और जो अवैध क़त्लखाने चलते थे उन्हें बंद करके योगी सरकार ने प्रदेश में क़ानून का शासन लाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार के पांच साल के मुक़ाबले योगी सरकार के पांच साल में डकैती के मामलों में 70 प्रतिशत की कमी हुई है, हथियार बंद लूट के मामलों में 69 प्रतिशत की कमी आई है, हत्याओं में 30 प्रतिशत, उपद्रव में 33 प्रतिशत और दहेज के कारण मृत्यु के मामलों में साढ़े 22 प्रतिशत की कमी आई है। पिछली सरकार के शासन में यूपी में माफ़ियाराज था और आज उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज है। एक ज़माना था कि यहां दंगे होते थे, युवा मारे जाते थे और कई दिनों तक कर्फ्यू रहता था और इन मामलों में एकतरफ़ा केस दर्ज करने की प्रवृत्ति होती थी।

अमित शाह ने कहा कि यहां की जनता ने दो बार मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। देश के ऐसे बहुत सारे मसले जिन्हें 70 साल से छूने की कोई हिम्मत नहीं करता था, नरेंद्र मोदी जी ने सात साल में उन्हें पूरा कर दिया। पूरे देश में कोई नहीं मानता था कि धारा 370 कभी समाप्त होगी लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को संविधान से धारा 370 को खत्म करने का काम किया। कोई नहीं मानता था कि देश से कभी ट्रिपल तलाक़ का कानून लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक कानून को खत्म करके मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने का काम किया। कोई नहीं मानता था कि रामजन्म भूमि का फैसला आएगा और राम मंदिर की शुरुआत होगी, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने आज अयोध्या में आसमान छूते हए राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत के सम्मान को बढ़ाया है, देश की अर्थनीति को सुधारा है, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। एक ज़माना था जब आए दिन आतंकवादी देश में घुसते थे और आतंक मचाकर चले जाते थे, लेकिन दिल्ली के हुक्मरानों के माथे पर शिकन तक नहीं आती थी। आतंकियों ने उरी और पुलवामा में प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि सरकार बदल गई है और अब नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने दुनिया को दिखा दिया कि कोई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। पूरी दुनिया में भारत को सम्मान दिलाने का काम हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। मुख्यमंत्री योगी जी ने उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार के रास्ते से निकालकर विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है, राज्य को दंगामुक्त बनाया है और कानून का शासन स्थापित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

21 seconds ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

37 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.