केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका के मद्देनजर केन्द्रीय मंत्रालयों तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र 21 मार्च तक चक्रवात का रूप ले सकता है, जिसके प्रभाव से 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अनेक ट्वीट में गृहमंत्रालय ने कल बताया कि पोर्ट ब्लेयर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम तैनात की गई है और आवश्यक होने पर और भी टीमें भेजी जा सकती हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह प्रशासन पर्याप्त आपातकालीन आपूर्ति के साथ तैयार है और लोगों की सुरक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं की बहाली के सभी उपाय किए गए हैं।
मछली पकड़ने, पर्यटन और समुद्री जहाजों के आवागमन की गतिविधियां रोक दी गई हैं। मछुआरों को समुद्र से लौट आने को कहा गया है। गृह सचिव ने सभी केन्द्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों से कहा है कि अंडमान निकोबार प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क रखें।
भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More
सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More
मोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में इबोला के संदिग्ध प्रकोपों के चलते विश्व… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment