गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्ब के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को लालकिला से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर 400 रागी शबद कीर्तन करेंगे। केन्द्र सरकार, गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्ब के अवसर पर कल और बृहस्पतिवार को लालकिला परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। आयोजन के पहले दिन कल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह लालकिला में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर आधारित मल्टीमीडिया शो का भी उद्घाटन करेंगे। कल ही लगभग 400 बच्चे शबद कीर्तन करेंगे।
नई दिल्ली में कार्यक्रम के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए मुगलों के अत्याचारों का डटकर मुकाबला किया। जी. किशन रेड्डी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों और हिन्दुओं, विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए लड़े, ताकि ये लोग जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध कर अपनी आस्था को बनाये रख सकें।
गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 70 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है। उस दिन अलग-अलग कार्यक्रम होगा। 20 तारीख को लाइट एण्ड शो तथा कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरू जी के जीवन की प्रेरणा देने वाली प्रदर्शन अभी रेड फोर्ट में दो दिन लगाएंगे और 21 को भारत के प्रधानमंत्री उनके बलिदान की याद मेa एक डाक टिकट और कॉयन भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय, दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से कर रहा है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment