गुजरात में नारियल उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। राज्य में पिछले दस वर्ष में करीब साढ़े चार हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में नारियल का उत्पादन हुआ है। राज्य सरकार ने नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक निर्धारित बजट के साथ गुजरात नारियल विकास कार्यक्रम शुरू किया है।
भारत में सबसे लंबी तटरेखा वाले गुजरात में पिछले दशक में नारियल के उत्पादन और बुवाई क्षेत्र में बड़ी वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2012-13 में राज्य में नारियल का बुवाई क्षेत्र तक़रीबन 21 हजार हेक्टेयर था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 25 हजार हेक्टेयर से ऊपर पहुंच गया है। गुजरात में नारियल उत्पादन के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के बागवानी निदेशक पी.एम. वघासिया ने कहा कि विविध योजना और कार्यक्रम द्वारा राज्य सरकार किसानो को नारियल का उत्पादन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है जिस के चलते राज्य में 21 करोड़ पक्के नारियल का उत्पादन हो रहा है.
राज्य सरकार किसान को लाभदायी जो स्कीम चला रही है। किसानों के लिए तकरीबन 50 हजार का खर्च होता है उसका 75 पर्शेंट पर हेक्टेयर के हिसाब से डायरेक्ट तक फार्मर्स को मदद करती है।
उन्होंने कहा की उत्पादन का कुल 33 फीसदी हिस्सा दिल्ली, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में निर्यात किया जा रहा है।
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment