Categories: News-Headlines

गुजरात में कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्‍चों को चार हजार रुपये की आर्थिक मदद 21 वर्ष की आयु तक दी जायेगी

गुजरात में कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्‍चों को हर महीने मिलने वाली चार हजार रुपये की आर्थिक मदद अब उन्‍हें 21 वर्ष की आयु तक दी जायेगी। पहले यह आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई थी। मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कल मुख्‍यमंत्री आवास पर ऐसे तीस से अधिक बच्‍चों से बातचीत की।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुवे कहा है की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत हर महीने चार हजार रुपये की सहायता कोविड की वजह से अनाथ हुए सभी बच्चों को वह 21 साल के हो जायेंगे तब तक दी जाएगी। इस से पहले राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एज्युकेशन लोन में वरीयता देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अमृतम योजना सहित राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभ ऐसे बच्चों को देने की भी घोषणा की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार ने कहा है कि कोविड की वजह से अनाथ हुए 14 साल से अधिक उम्र वाले सभी बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण और 18 साल से ऊपर के सभी बच्चो को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.