Categories: News-Headlines

गुजरात चुनावों के लिए मतदान 1 और 5 दिसंबर को, मतगणना 8 दिसंबर को

निर्वाचन आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। नई दिल्‍ली के आकाशवाणी भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि राज्‍य में दो चरणों पहली दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। पांच नवम्‍बर को पहले चरण की 10 नवम्‍बर को दूसरे चरण की अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 17 नवम्‍बर है। दूसरे चरण के लिए 17 नवम्‍बर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवम्‍बर है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही 8 दिसंबर को कराई जाएगी। श्री कुमार ने बताया कि इस बार 4 करोड़ 90 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में मतदान के लिए कुल 51 हजार 782 केंद्र बनाए जाएंगे।

राज्‍य विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव होना है। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्‍त हो रहा है।

इससे पहले आयोग ने 14 अक्‍टूबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। राज्‍य में एक ही चरण में 12 नवंबर को 68 सीटों के लिए मतदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.